12जेएनडी26 :गेट मीटिंग कर रोष प्रकट करते हुए बिजली निगम कर्मचारी। स्रोत संगठन।
उचाना। केंद्रीय कार्यकारिणी के निर्देशानुसार एचएसईबी उचाना के कर्मचारियों ने ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी व अन्य मांगों के विरोध में 2 घंटे की गेट मीटिंग की। अध्यक्षता उचाना प्रधान विकास खटकड़ ने की। संचालन सचिव जसबीर श्योकंद ने किया।
खटकड़ ने कहा कि गेट मीटिंग कर सरकार की कर्मचारी, जनता विरोधी कानूनो का विरोध किया। जब तक कर्मचारियों की मांगे नहीं मानी जाती तब तक विरोध निरंतर जारी रहेगा और आने वाले समय में कर्मचारी हड़ताल से भी पीछे नहीं हटेंगे।
इस मौके पर सुभाष शर्मा, मनीष श्योकंद, कुलदीप , सोनू , वेदप्रकाश, रामनिवास, सितेंद्र , राकेश, कुलबीर फौजी, मनोज, दीपक, सत्यवान, नरेंद्र, संदीप, संजय गोयत और संतराम मौजूद रहे। संवाद