फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: आंधी से गिरे खंभों को ठीक करने नहीं पहुंचे कर्मचारी

विज्ञापन
03जेएनडी22-जामनी से भूरायण मार्ग पर गिरे हुए बिजली के खंभे। स्रोत ग्रामीण
विज्ञापन
पिल्लूखेड़ा। शुक्रवार को आई तेज आंधी, तूफान और बारिश से क्षेत्र के गांवों में पेड़ और बिजली के पोल गिर गए, जिससे बिजली आपूर्ति में बाधा आई। काफी पोल तेज आंधी से गिर गए और पूरी रात बिजली के नहीं आई।
विज्ञापन

जामनी से भूरायण मार्ग पर गिरे बिजली के खंभों की किसी भी कर्मचारी ने सुध नहीं ली। उस मार्ग पर अब भी बिजली के पोल यूं के यूं गिरे पड़े हैं। इससे आसपास के घरों में दो दिन बीत जाने के बावजूद भी बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई है।
दीपक शर्मा भूरायण ने बताया कि बिजली के गिरे खंभों को ठीक करने के लिए निगम को सूचना दे दी गई थी, लेकिन उसके बावजूद भी दो दिन बाद भी कोई कर्मचारी नहीं आया। उन्होंने जल्द से जल्द जामनी से भूरायण मार्ग पर गिरे बिजली के खंभों को ठीक करके बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें