फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: शिक्षा के क्षेत्र में योजनाओं से विद्यार्थियों को जोड़ने पर दिया जोर

विज्ञापन
27जेएनडी53: नगूरां स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद विद्यार्थी व अध्यापक। स्रोत : अध्यापक
विज्ञापन
जींद। अलेवा ब्लॉक में मिशन बुनियाद और हरियाणा सुपर 100 योजना को लेकर वीरवार को नगूरां गांव के राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में ब्लॉक-स्तरीय सेमिनार हुआ। इसमें शिक्षा के क्षेत्र में दो योजनाओं से विद्यार्थियों को जोड़ने पर जोर दिया गया। सेमिनार में ब्लॉक के कुल 25 विद्यालयों से 170 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

प्रत्येक विद्यालय से कक्षा 8वीं तथा 10वीं के तीन-तीन होनहार विद्यार्थियों को आमंत्रित किया गया था जबकि सभी स्कूलों से एक-एक प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी शिक्षक) ने भी सेमिनार में भाग लिया।
वक्ताओं ने बताया कि मिशन बुनियाद के लिए ऑनलाइन पंजीकरण पहले ही प्रारंभ हो चुका है। इसकी अंतिम तिथि 16 दिसंबर निर्धारित की गई है जबकि योजना की प्रवेश परीक्षा 24 दिसंबर को आयोजित होगी। इसी प्रकार हरियाणा सुपर 100 योजना के लिए पंजीकरण की आखिरी तिथि 9 फरवरी 2026 तक और परीक्षा 11 फरवरी 2026 को आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी बिजेंद्र ने की। इसमें मुख्यातिथि के तौर पर खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी जयपाल ने शिरकत की।
खंड शिक्षा अधिकारी विजेन्द्र ने कहा कि यह परीक्षा केवल इन योजनाओं में प्रवेश प्राप्त करने का माध्यम नहीं है बल्कि विद्यार्थियों को प्रतिस्पर्धा परीक्षा जैसी परिस्थितियों से परिचित कराने का भी एक मंच है। मुख्यातिथि के तौर पर खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी जयपाल ने शिरकत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें