27जेएनडी42 : कार्यशाला में जानकारी देते हुए। स्रोत संस्थान।
नरवाना। केएम गवर्नमेंट कॉलेज में प्लेसमेंट सेल और वीमेन सेल के संयुक्त तत्वावधान में तीन दिवसीय कार्यशाला हुई। कार्यक्रम का उद्घाटन कॉलेज प्राचार्य डॉ. मीनू सिंह ने किया। कहा कि छात्रों को ऐसे प्रशिक्षण सत्रों से जुड़कर भविष्य की प्रतिस्पर्धाओं के लिए खुद को तैयार करना चाहिए।
पहले दिन दो विशेष सत्र आयोजित किए गए। प्रथम सत्र में सरकारी कॉलेज फॉर गर्ल्स, पलवल कुरुक्षेत्र से आईं एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. सीमा पांडे ने कॉन्फिडेंस बिल्डिंग एंड पर्सनैलिटी डेवलपमेंट पर प्रेरक व्याख्यान दिया। उन्होंने आत्मविश्वास बढ़ाने, संवाद कौशल सुधारने और सकारात्मक सोच विकसित करने के व्यावहारिक तरीके छात्रों को बताए।
दूसरे सत्र में असिस्टेंट प्रोफेसर मोनिका ने रिज्यूमे राइटिंग और प्रोफेशनल ई-मेल राइटिंग पर व्यापक प्रशिक्षण दिया। उन्होंने सही फॉर्मेटिंग, भाषा और पेशेवर लेखन शैली पर विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया। कार्यक्रम का संचालन राजेश कुमार ने किया। समापन कनिका सिकरी और डॉ. मीना देवी के धन्यवाद प्रस्ताव के साथ हुआ।