25जेएनडी13-पुलिस गिरफ्त में बाइक चोरी करने का आरोपी। स्रोत पुलिस
जींद। अलेवा पुलिस ने चोरी के मामले एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से तीन चोरी की बाइक बरामद की है। थाना प्रभारी आत्माराम ने बताया कि 12 सितंबर की रात थाना क्षेत्र में कई चोरी की वारदातें सामने आईं। खांडा में अज्ञात ने खांडा गांव में एक दुकान से नकदी और सामान चोरी कर ले गए। वहीं दूसरी घटना में एक बाइक चोरी कर ले गए। अलेवा चौक के पास सरल केंद्र की दुकान से नकदी चोरी कर ले गए। इन मामलों पर थाना अलेवा पुलिस ने वीरवार को टोहाना निवासी लवप्रीत को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से चोरी की तीन बाइक बरामद हुई है। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ शहर टोहाना, जीआरपी अंबाला कैंट और जीआरपी आगरा कैंट (उत्तर प्रदेश) में 12-13 मामले दर्ज हैं। आरोपी कई मामलों में अदालत से जमानत लेकर फरार था।