23जेएनडी02 : राजकीय कॉलेज के गेट पर लोगों को जागरूक करते हुए। स्रोत : कॉलेज
जींद। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत 36-जींद निर्वाचक विधानसभा क्षेत्र जींद के एईआरओ सत्यवान मलिक ने मतदाता जागरूकता अभियान चलाया। एसएसएसबीबी राजकीय महाविद्यालय के शिक्षकगण, गैर-शिक्षण कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया।
प्रतिभागियों को विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया, प्रतिभागियों को प्रपत्र भरने की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों, बीएलओ की भूमिका, हेल्प डेस्क की सुविधा, दावा एवं आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया के बारे में भी जागरूक किया गया। साथ ही हरियाणा में एसआईआर के निर्धारित कार्यक्रम, प्रारूप मतदाता सूची के प्रकाशन, दावा एवं आपत्ति अवधि, अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन की जानकारी दी गई।
विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों को लोकतंत्र में मतदाता की भूमिका, शत-प्रतिशत मतदाता पंजीकरण के महत्व के बारे में भी जागरूक किया गया। सत्यवान मलिक ने उपस्थित विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों से आह्वान किया कि वे अपने परिवार, मित्रों एवं आसपास के पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने के लिए प्रेरित करें। संवाद