फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: कार्यकारी अभियंता के खिलाफ बिजली कर्मियों का धरना जारी

Wed, 11 Mar 2026 12:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
10जेएनडी05-कार्यकारी अ​भियंता के ​​खिलाफ उनके कार्यालय के बाहर रोष प्रकट करते बिजली कर्मचारी। स - फोटो : 1
विज्ञापन
जींद। हरियाणा कर्मचारी महासंघ से संबंधित एचएसईबी वर्कर्स यूनियन का कार्यकारी अभियंता विकास मलिक के खिलाफ कार्यालय के बाहर चल रहा धरना दसवें दिन भी जारी रहा। इसकी अध्यक्षता यूनिट प्रधान हरिओम ने और मंच का संचालन यूनिट उपप्रधान सुनील मुंडे ने किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कार्यकारी अभियंता विकास मलिक द्वारा कर्मचारियों को प्रताड़ित किया जा रहा है। कार्यकारी अभियंता ने उपमंडल अधिकारी पर दबाव बनाकर कर्मचारियों को अनुपस्थित दिखाया जाता है जबकि कनिष्ठ अभियंता इंचार्ज द्वारा उपस्थित का सर्टिफिकेट जारी किया जाता है।
गलत तरीके से दबाव बनाकर उपमंडल अधिकारियों को दरकिनार करके बेवजह कर्मचारियों को तंग किया जा रहा है। पूर्व उपमहासचिव राजेश शर्मा, राज्य प्रधान राजा शामदो, पूर्व उप राज्य प्रधान वीरेंद्र गोयत, पूर्व सर्किल सचिव राजेश आसन ने कहा कि जब तक कार्यकारी अभियंता द्वारा कर्मचारी को उपस्थिति दर्शा कर सैलेरी जारी नहीं दी जाती, तब तक धरना चलता रहेगा।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि कार्यकारी अभियंता कार्यालय में दस दिन से नदारद हैं। इससे संगठन में कार्यकारी अभियंता के खिलाफ भारी रोष है। जब तक कार्यकारी अभियंता कार्यालय में बुलाकर कर्मचारियों की समस्या का समाधान नहीं करते, तब तक धरना जारी रहेगा।
इस अवसर पर यूनिट वरिष्ठ उप प्रधान सुनील झांझ, जसबीर चहल, सर्किल डिवीजन प्रधान सुरेंद्र कौशिक, सिटी प्रधान सुरेंद्र जागलन, सब यूनिट नंबर दो प्रधान वजीर, सचिव विशाल, जुलाना प्रधान संदीप दलाल, सचिव मनोज मलिक, नगूरां प्रधान सुरेंद्र, धर्मवीर, सब यूनिट एक प्रधान अजमेर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें