नरवाना। गढ़ी सब स्टेेशन के एसडीओ रामपाल दहिया ने जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार को 132 केवी सब स्टेशन गढ़ी से सुबह नौ से शाम पांच बजे तक 11 केवी के तीन फीडर बंद रहेंगे, जिसमे 11 केवी गढ़ी घरेलू फीडर, 11 केवी उझाना ट्यूबवेल फीडर, 11 केवी सिन्हा ब्रांच ट्यूबवेल फीडर शामिल है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि 132 केवी सब-स्टेशन गढ़ी पर पावर ट्रांसफार्मर टी-3 की मेंटीनेस की जाएगी। इसके कारण बिजली सप्लाई बंद रहेगी। बिजली सप्लाई बंद रहने से गांव गढ़ी, नेपेवाला, हंसडेहर, डिंडोली और दातासिंह वाला गांव की घरेलू सप्लाई और उझाना गांव की ट्यूबवेल कर सप्लाई बाधित होगी।