फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: पेड़ों की छंटाई के चलते शहर में छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित

विज्ञापन
13जेएनडी06-शहर में पेड़ों की छंटाई करते निगम कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
जींद। शहर के हुडा क्षेत्र में बुधवार को छह घंटे बिजली ठप रही। बिजली बाधित रहने से कॉलोनी के लोगों और दुकानदारों के काम अटक गए, जिससे उनको परेशानी हुई। सुबह साढ़े नौ बजे जाने के बाद दोपहर बाद तीन बजे बिजली बहाल हो पाई। उसके बाद शहरवासियों और दुकानदारों ने राहत की सांस ली। बिजली निगम कर्मचारी पेड़ों की छंटाई कर रहे थे। इसके कारण बिजली सप्लाई बाधित की हुई थी।
विज्ञापन


बिजली निगम ने बुधवार को गोहाना रोड पर पेड़ों की छंटाई करने के लिए परमिट लिया हुआ था। इसको लेकर 132 केवी पांडु-पिंडारा के अधीन आने वाली बिजली सप्लाई बंद कर दी थी। इसके बाद पेड़ों की छंटाई का कार्य शुरू किया गया। हालांकि, हुडा क्षेत्र में सुबह साढ़े नौ बजे से ही बिजली गुल थी, जबकि बिजली निगम ने परमिट साढ़े 12 बजे शुरू किया था। हुडा के अलावा अर्बन एस्टेट, सेक्टर-9 और सेक्टर-10 में भी बिजली नहीं थी। दुकानदार विक्की श्योकंद, नरेंद्र कुंडू, वीरेंद्र, अनिल, कुलदीप, वरूण संधु ने बताया कि बिजली बाधित होने के कारण उनकी दुकान का कार्य अटक गया था। कंप्यूटर संबंधित कार्य करवाने के लिए आने वाले लोगों को बैरंग लौटना पड़ा।

बॉक्स

अब कई दिन चलेगा कार्य

शहर के मुख्य मार्गों पर पेड़ों की शाखाएं बिजली के तारों तक फैल गई हैं। इन्हें काटने के लिए बिजली निगम समय-समय पर परमिट लेता रहता है। बिजली निगम इन दिनों में हर साल बिजली लाइनों के आसपास फैले हुए पेड़ों की शाखाओं की कटाई करवाता है। बुधवार को गोहाना रोड पर पेड़ों की शाखाओं को काटा गया। लघु सचिवालय के सामने हुडा में भी पेड़ों की छंटाई की गई। अब कुछ दिन परमिट लेकर पेड़ों की छंटाई करने का कार्य चलेगा।
विज्ञापन


वर्जन

पेड़ों की छंटाई करने के लिए बुधवार को परमिट लिया गया था। इसके बाद गोहाना रोड पर पेड़ों की छंटाई की गई थी। पेड़ों की शाखाएं बिजली की लाइनों तक पहुंच गई थी। छंटाई के बाद अब सप्लाई बाधित जैसी समस्या नहीं आएंगी।
विज्ञापन


-हरिदत्त, अधीक्षक अभियंता, बिजली निगम जींद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें