फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बिजली मीटर लगाने गए कर्मियों के साथ पुलिस मौजूदगी में धक्का-मुक्की

Fri, 28 Mar 2025 12:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
27जेएनडी14-मीटर लगाने गए बिजलीकर्मियों का बचाव करती पुलिस। संवाद
विज्ञापन
जींद। शहर के बैंड मार्केट स्थित बर्फ फैक्टरी में मीटर लगाने गए बिजली कर्मचारियों के साथ पुलिस की मौजूदगी में धक्का-मुक्की हुई। बिजलीकर्मियों को मीटर लगाने पर बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी गई। पुलिस ने बिजली कर्मचारियों का बीच-बचाव किया। इसके बाद बिजली कर्मचारी बिना मीटर लगाए वापस लौट गए। इस मामले की शिकायत पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन


बिजली निगम के एसडीओ कंवलजीत सिंह के नेतृत्व में कर्मचारी बैंड मार्किट स्थित एक बर्फ की फैक्ट्री में कोर्ट के आदेश पर मीटर लगाने पहुंचे। इसके बाद मीटर लगाने का विरोध हुआ तो कर्मचारी बिना मीटर लगाए वापस लौट गए। दूनी जैन ने बताया कि बर्फ फैक्टरी में पिछले डेढ़ साल से मीटर नहीं है। हालांकि उससे पहले 30 साल से उसके पिता के नाम फैक्ट्री में बिजली मीटर लगा हुआ था। उसके पिता की 6-7 साल पहले मौत हो गई थी, लेकिन अब बिजली कर्मचारी उसके पिता के नाम फैक्टरी में मीटर लगा रहे हैं। फैक्टरी की तरफ बिजली निगम का डेढ़ लाख रुपये बिल बकाया भी है। इसको लेकर उन्होंने शिकायत भी दी हुई है कि उसके बेटे के नाम अब बिजली मीटर नहीं लगाना चाहिए। यदि उन्होंने बिजली बिल नहीं भरा तो नोटिस उनके नाम आएगा। आरोप लगाया कि फैक्ट्री चलाने वाले के पास किरायानामा भी नहीं है। इन्होंने धक्के से कब्जा किया हुआ है। अब इस मामले की शिकायत पुलिस को दी गई है।


वह फैक्ट्री में हिस्सेदार हैं। उनका मामला हाईकोर्ट में चल रहा है। नगर परिषद ने भी बिल्डिंग कंडम का नोटिस निकाला हुआ है, लेकिन अब बिजली निगम इसमें मीटर लगा रहा है, जो कि गलत है। इसके समाधान को लेकर वह समाधान शिविर में भी जा चुका है, लेकिन समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन


हेमराज, फैक्टरी मालिक



दो पक्षों का आपस में झगड़ा है। कोई बाहर तो कोई अंदर मीटर लगाने की कह रहा है। वह कोर्ट के आदेश पर मीटर लगाने आए हैं। इसलिए मीटर तो लगाया जाना जरूरी है।
विज्ञापन


कंवलजीत सिंह, एसडीओ, बिजली निगम जींद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें