09जेएनडी03: मारपीट में घायल सिल्लाखेड़ी गांव निवासी प्रदीप। संवाद
- फोटो : मनी
सफीदों। गांव सिल्लाखेड़ी निवासी बिजली निगम के कर्मचारी प्रदीप पर नहर घोड़ा पुलिया गुरुद्वारा के समीप दो कारों में आए 10-12 युवकों ने धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। पीटकर घायल कर दिया। कर्मचारी पर गोली चलाने का प्रयास भी किया लेकिन मौके पर लोगों के पहुंचने पर हमलावर भाग गए।
घायल अवस्था में युवक को शहर के नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया गया। प्रदीप ने बताया कि वे बिजली निगम में तैनात हैं और उनकी ड्यूटी पानीपत के थर्मल में लगी हुई है। वह मंगलवार की सुबह आठ बजे ड्यूटी जा रहे थे। जब वह सफीदों में घोड़ा पुलिया नहर पुल के पास पहुंचे तो पीछे से उनकी बाइक को एक कार ने टक्कर मार दी।
टक्कर लगने के बाद बाइक समेत जमीन पर गिर गए और कार सवार 10 से 12 युवकों ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। शोर मचाने पर लोगों इकट्ठा हो गए। इसके बाद आरोपी मौके से भाग गए।
दो जून को चाचा-चाची के साथ की थी मारपीट
प्रदीप ने आरोप लगाया कि दो जून को गांव सिंघाना निवासी अनमोल और उसके एक साथी ने शराब के नशे में उनके चाचा कंवर सिंह के फार्म पर पहुंचकर चाची, मजदूरों और चाचा के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। प्रदीप के अनुसार, मंगलवार को सदर थाना सफीदों में समझौता पंचायत होनी थी लेकिन उससे पहले ही रंजिश के चलते आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया। मारपीट के दौरान उन्होंने अनमोल को पहचान लिया।