फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बिजली निगम का कर्मचारी 2 लाख रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार

विज्ञापन
एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम आरोपी को पड़कर ले जाते हुए।
विज्ञापन
नरवाना। हरियाणा स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बुधवार को बिजली निगम के कर्मचारी सतीश को 2 लाख रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

जींद के गांव मेहरड़ा निवासी सतीश ने नेपेवाला गांव निवासी पवन से उझाना गांव में पोल्ट्री फार्म का बिजली कनेक्शन करवाने के नाम पर 3.60 लाख रुपये मांगे थे। आरोपी पहले ही पवन से 1 लाख 18 हजार रुपये ले चुका था। इसके बाद शेष राशि के लिए लगातार दबाव बना रहा था।
विजिलेंस इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह ने बताया कि पवन ने अपने पोल्ट्री फार्म के लिए बिजली कनेक्शन लगवाने को 11 नवंबर को आवेदन किया था। इसके बाद 13 नवंबर को आरोपी सतीश ने उसे फोन कर बुलाया और कनेक्शन करवाने के बदले 3 लाख 60 हजार रुपये की मांग की। पवन ने इतनी बड़ी रकम देने में असमर्थता जताई तो आरोपी ने उससे तत्काल 18 हजार रुपये ले लिए।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता के अनुसार, वह पहले भी आरोपी को एक लाख रुपये दे चुका था। अब दो लाख रुपये की मांग कर रहा था। आरोपी सतीश गांव गढ़ी 132 केवी सब स्टेशन में फोरमैन के पद पर तैनात है। खुद को जेई बताकर पवन से संपर्क किया।
लगातार पैसों की मांग और दबाव से परेशान होकर पवन ने विजिलेंस विभाग से संपर्क किया और मामले की शिकायत दी। शिकायत मिलने के बाद इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह के नेतृत्व में विजिलेंस टीम ने जाल बिछाया। बुधवार को आरोपी ने रिश्वत की शेष राशि में से दो लाख रुपये लेने के लिए शिकायतकर्ता को गढ़ी स्थित बिजली निगम के एसडीओ कार्यालय में बुलाया था।
शिकायतकर्ता ने जैसे ही आरोपी सतीश को 500-500 रुपये के 400 नोटों के रूप में दो लाख रुपये दिए। पहले से तैयार विजिलेंस टीम ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के दौरान रिश्वत की राशि पर लगाए गए रासायनिक पदार्थ की जांच की गई। इसमें आरोपी के हाथों पर लाल रंग आने की पुष्टि हुई। कार्रवाई पंचायत राज विभाग के एक्सईएन पोसन कन्याल की मौजूदगी में हुई, जो ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात थे। विजिलेंस टीम आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें