01जेएनडी03: जुलाना में गठित की गई टीम। संवाद
जुलाना। कस्बे में बिजली निगम की टीम ने बिल नहीं भरने वाले उपभोक्ताओं के मीटर उखाड़ने के लिए अभियान चलाया। निगम की कार्रवाई से डिफाल्टर उपभोक्ताओं में हड़कंप मच गया और निगम कार्यालय पहुंचकर बिलों की बकाया राशि भरते नजर आएं। टीम ने 10 डिफाल्टर उपभोक्ताओं के मीटर उखाड़े और 15 उपभोक्ताओं से राशि भरवाई गई।
दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम की जुलाना सब डिवीजन उपमंडल अधिकारी अशोक कुमार ने बिजली बिल नहीं भरने वालों को सबक सिखाने के लिए टीम का गठन किया गया है। टीम में दो महिला कर्मचारियों सहित फोरमैन व लाइनमैन को शामिल किया गया। इसके बाद विरेंद्र गोयत के नेतृत्व में टीम ने जुलाना में कार्रवाई शुरू की। बिजली निगम की टीम की इस कार्रवाई से जुलाना में डिफाल्टर उपभोक्ताओं में हड़कंप मच गया और कई उपभोक्ताओं ने निगम कार्यालय में पहुंचकर बिजली बिलों की बकाया राशि भरी। अशोक कुमार ने बताया कि जुलाना सब डिवीजन की करोड़ो रुपये की राशि उपभोक्ताओं की तरफ बकाया है।