जींद। एचएसइबी वर्कर यूनियन केंद्रीय परिषद् के आह्वान पर शुक्रवार को सब यूनिट नगूरां के कर्मचारियों ने निगम कार्यालय परिसर में प्रदर्शन किया। इसकी अध्यक्षता प्रधान सुरेंद्र ने की। मंच संचालन सब यूनिट सचिव संदीप किठाना ने किया।
उन्होंने कहा कि जब तक ऑनलाइन ट्रांसफर पालिसी रद्द नहीं होती तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। इस दौरान अगर कोई भी शांति भंग होती है तो इसकी जिम्मेदारी प्रदेश सरकार व प्रबंधन की होगी।
इस अवसर पर पूर्व राज्य उप प्रधान राजा शामदों, यूनिट उप प्रधान सुनील मुंडे, कैशियर जगदीश, सब यूनिट प्रधान पकंज, सहसचिव संदीप, कुलदीप नेहरा, मनोज, जेई निशांत, राजेश, सोनू चहल, प्रदीप, अमित संधू, गोविंद, जयदेव, सुरेश, शमशेर, राजेंद्र, संजीव, मनीष व मुकेश मौजूद रहे।
संवाद