इलेक्ट्रिक ट्रेन ट्रायल का फाइल फोटो।
- फोटो : jind
दिल्ली से जींद तक रेलवे लाइन के विद्युतीकरण के बाद इलेक्ट्रिक ट्रेन चलने का इंतजार अब समाप्त हुआ। चार अप्रैल से रोहतक- जींद के बीच भी बिजली की ट्रेन दौड़ने लगेगी। वहीं जींद से सोनीपत रेलवे मार्ग पर भी एक और गाड़ी चलाने रेलवे अनुमति दे दी है। चार अप्रैल को रेल मंत्री सुरेश प्रभु रोहतक में इस रेल लाइन पर बिजली चलित गाड़ी को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
सोनीपत से सांसद रमेश कौशिक ने बताया कि चार अपै्रल को रेल मंत्री द्वारा जींद-गोहाना-सोनीपत रेल लाइन पर एक और रेल को रवाना किया जाएगा। चार अप्रैल को रोहतक में सुबह 11 बजे शुभारंभ कार्यक्रम होगा। उन्होंने कहा कि जींद-गोहाना-सोनीपत रेल लाइन पर यात्री गाड़ियों की संख्या बढ़ने का लोगों को सीधा फायदा होगा। गौरतलब है कि इस रूट पर करीब एक साल पहले ट्रेन चली थी, तब से यहां एक ही ट्रेन चल रही है और इसका टाइम टेबल भी सही नहीं है। इससे लोगों को इसका कोई लाभ नहीं हो रहा है।
यह होगी सोनीपत रूट की नई समय सारिणी
रेलवे अधिकारियों के अनुसार अब दो गाड़ियों के चलने से लोगों को सीधा लाभ होगा।
जींद से चलने वाली 74029 ट्रेन का समय
स्टेशन चलने का समय
जींद जंक्शन 06:30
सिटी स्टेशन 06:40
पांडू पिंडारा 06:50
ललितखेड़ा 07:03
भंभेवा 07:14
इशापुर खेड़ी 07:24
बुटाना 07:34
खंदराई 07:4क
गोहाना 07:55
रभड़ा 08:06
लाठ 08:18
मोहाना 8:29
बड़वासनी 08:42
सोनीपत 09:10
जींद से चलने वाली 04029 ट्रेन की समय सारिणी
स्टेशन चलने का समय
जींद जंक्शन 11:30
सिटी स्टेशन 11:40
पांडू पिंडारा 11:50
ललितखेड़ ा 12:03
भंभेवा 12:14
इशापुर खेड़ी 12:24
बुटाना 12:34
खंदराई 12:44
गोहाना 12:55
रभड़ा 13:06
लाठ 13:18
मोहाना 13:30
बड़वासनी 13:42
सोनीपत 13:50
सोनीपत से चलने वाली गाड़ी संख्या 04030 की समय सारणी
स्टेशन चलने का समय
सोनीपत 17:15
बड़वासनी 17:27
मोहाना 17:41
लाठ 17:50
रभड़ा 18:03
गोहाना 18:20
खंदराई 18:27
बुटाना 18:39
इशापुर खेड़ी 18:48
भंभेवा 18:59
ललितखेड़ा 19:12
पांडू पिंडारा 19:22
जींद सिटी स्टेशन 19:32
जींद जंक्शन 19:50
सोनीपत से चलने वाली 74030 गाड़ी का समय
स्टेशन चलने का समय
सोनीपत 10:45
बड़वासनी 10:47
मोहाना 11:11
लाठ 1:20
रभड़ा 11:33
गोहाना 12:00
खंदराई 12:07
बुटाना 12:19
इशापुर खेड़ी 12:28
भंभेवा 12:39
ललितखेड़ा 12:52
पांडू पिंडारा 13:02
जींद सिटी स्टेशन 13:12
जींद जंक्शन 13:00
सोनीपत रेलवे लाइन पर समय सारणी जारी कर दी गई है, जबकि इलेक्ट्रिक ट्रेन की समय सारिणी बाद में जारी की जाएगी। अभी सिर्फ ट्रेन को औपचारिक रूप से रवाना किया जाएगा। इसका परिचालन बाद में तय होगा।
- नीरज शर्मा, सीपीआरओ