फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव आयोग भाजपा के साथ मिला है : जितेंद्र बघेल

Sat, 06 Jun 2026 07:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
05जेएनडी26: पत्रकार वार्ता करते हुए कांग्रेस के सह प्रभारी जितेंद्र बघेल। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। देश का युवा, किसान, छोटा व्यापारी और महिलाएं सरकार की नीतियों से परेशान हैं। चुनाव आयोग भाजपा के साथ मिला है। निष्पक्ष चुनाव होते तो देश और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनती। यह बातें शनिवार को कांग्रेस कार्यालय में आयोजित बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में हरियाणा कांग्रेस के सह प्रभारी जितेंद्र बघेल ने कही।

बघेल ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने वोटों में कथित गड़बड़ियों के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया है। इसी क्रम में कांग्रेस ने विभिन्न स्तरों पर रैलियां और विरोध कार्यक्रम आयोजित किए हैं। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक संस्थाओं की निष्पक्षता बनाए रखना समय की आवश्यकता है और जनता को भी अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहना चाहिए।
विज्ञापन

नीट और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े विवादों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य से जुड़े मामलों को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। कांग्रेस इन मुद्दों को लेकर जिला स्तर पर धरना-प्रदर्शन कर रही है। हरियाणा कांग्रेस में गुटबाजी के सवाल पर बघेल ने कहा कि पार्टी पूरी तरह एकजुट है और सभी नेता व कार्यकर्ता हाईकमान के निर्देशों के अनुसार संगठन को मजबूत करने में जुटे हुए हैं। इस दौरान दोनों नेताओं ने जींद के जिला प्रधान ऋषिपाल सिहाग की कार्यशैली को पूरे प्रदेश में बेहतर बताया।
विज्ञापन

वहीं सांसद सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि मतदाता सूची से कटे वोटों की जानकारी जुटाने और उन्हें पुनः जुड़वाने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए सभी कार्यकर्ताओं को मिलकर काम करना होगा। स्पष्ट किया कि टिकट वितरण को लेकर उनकी कोई व्यक्तिगत भूमिका नहीं होती और अंतिम निर्णय पार्टी हाईकमान द्वारा लिया जाता है।
इस अवसर जिला प्रधान ऋषिपाल सिहाग, वीरेंद्र जागलान, अशोक मलिक, सारंग ढाठरथ, कमल चौहान, राजू लखीना मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें