जींद। लुदाना में 20 मार्च से लापता बुजुर्ग जगबीर (60) का शव रविवार को हेचरी के पास नाली में मिला। वह कई दिनों से पारिवारिक मामले से परेशान चल रहे थे। पुलिस के अनुसार, अंदेशा है कि जहरीला पदार्थ निगलकर उन्होंने आत्महत्या की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारण का पता चल पाएगा।
जानकारी के अनुसार, जगबीर ने बेटी और बेटे की शादी मिर्चपुर गांव की थी। पिछले दिनों किन्हीं कारणों से दोनों परिवार में मनमुटाव हो गया। इसके बाद वह बेटी को घर ले आए और पुत्रवधु को भी उनके परिजन ले गए। उन्होंने मिर्चपुर जाकर बात भी की लेकिन मामला सिरे नहीं चढ़ा।
इसके बाद वह 20 मार्च को घर से बिना बताए चले गए। 21 मार्च को परिजन शिकायत लेकर लुदाना चौकी पहुंचे और पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस को गांव के पास स्थित एक हेचरी के पास नाली में शव पड़ा मिला।
वर्जन
शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। अंदेशा है कि उन्होंने जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।
-विजेंद्र सिंह, प्रभारी, पुलिस चौकी लुदाना