फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: दौरे का असर...सालों से बंद पड़ा ब्लड बैंक का डिस्प्ले बोर्ड व रैंप में लगी लाइटें हुई ठीक

Sun, 27 Jul 2025 12:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
26जेएनडी06: नागरिक अस्पताल के ब्लड बैंक में ठीक करवाया गया डिस्पले बोर्ड। संवाद
विज्ञापन
जींद। स्वास्थ्य सेवाएं महानिदेशक के एक दौरा ने नागरिक अस्पताल में कई खामियों को दूर किया है। दौरे के अगले ही दिन ब्लड बैंक के बाहर वर्षों से बंद पड़े डिस्प्ले बोर्ड को ठीक कर दिया है। वहीं गायनी वार्ड के बाहर मरीजों के लिए कूलर लगा दिया है। लंबे समय से खराब पड़ी रैंप में लगी लाइटों को भी ठीक करवा दिया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य सेवाएं महानिदेशक ने अस्पताल के चिकित्सकों के साथ शनिवार को शहर के एक होटल में आयोजित बैठक में अस्पताल में सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं।
अब अस्पताल में सबसे पहले इमरजेंसी वार्ड का विस्तार किया जाएगा। इस 10 बेड की क्षमता वाले वार्ड को बढ़ाकर 20 बेड का किया जाएगा। इससे आपातकालीन स्थिति में मरीजों को त्वरित और बेहतर उपचार मिल सकेगा।
विज्ञापन

अस्पताल प्रशासन के अनुसार इस विस्तार से मरीजों को समय पर इलाज और बेड की उपलब्धता सुनिश्चित होगी। इसके लिए ड्राइंग तैयार कर ली गई है और इमरजेंसी वार्ड के पीछे के कमरों का चयन किया गया है। अधिकारियों की दौरे के साथ ही तुरंत प्रभाव से इमरजेंसी बढ़ाने का कदम उठाया जाएगा। महानिदेशक ने निजी होटल में सार्थक टीम दौरे का फीड बैक लिया।
इमरजेंसी वार्ड का होगा विस्तार : डॉ. वीरेंद्र यादव
हेल्थ मिशन (एनएचएम) के स्वास्थ्य सेवाएं निदेशक डॉ. वीरेंद्र यादव ने कहा कि आगामी 15 दिनों में 10 बेड के इमरजेंसी वार्ड को बढ़ाया जाएगा। भीड़ से बचने के लिए इमरजेंसी को बढाने के निर्देश दिए गए हैं। पिछले तीन दिन से सार्थक टीम लगातार जींद में अस्पतालों का दौरा कर रही है।
महानिदेशक ने सुविधाओं का लिया फीडबैक
स्वास्थ्य महानिदेशक के निर्देशन में चिकित्सा अधिकारियों की बैठक हुई। इस बैठक में सार्थक टीम को जो भी अच्छाइयां व कमियां मिली, उसकी प्रेजेंटेशन की जाएगी। साथ ही चिकित्सा अधिकारियों से सवाल व जवाब भी किया गया। उन्होंने ये भी जाना कि कमियां जिलास्तर की हैं या हैडक्वार्टर स्तर की।
वर्जन
जल्द ही इमरजेंसी वार्ड को बढ़ाने का काम किया जाएगा। नागरिक अस्पताल में जल्द ही इमरजेंसी सेवाएं पहले से भी सुदृढ़ होने जा रही हैं। जींद को नई भर्ती से जो 18 चिकित्सक मिले हैं। इनमें से आठ चिकित्सकों ने ज्वाइन किया है उन्हें इमरजेंसी वार्ड में सेवाओं पर लगाया जाएगा
विज्ञापन


-डॉ. राजेश भोला, डिप्टी एमएस नागरिक अस्पताल जींद

26जेएनडी06: नागरिक अस्पताल के ब्लड बैंक में ठीक करवाया गया डिस्पले बोर्ड। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें