25जेएनडी24-गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर एकलव्य स्टेडियम में सजाया गया पंडाल। संवाद
- फोटो : अस्पताल में मरीजों की जांच करने को खून का सैंपल लेते अखिलेश कटियार।
जींद। एकलव्य स्टेडियम में गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने बताया कि जिलास्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। समारोह में प्रदेश के शिक्षा, अभिलेखागार और संसदीय मंत्री महिपाल ढांडा मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।
मुख्य अतिथि सर्व प्रथम शहीद स्मारक पर जाकर शहीदों को नमन करेंगे। इसके बाद समारोह स्थल पर पहुंचकर सुबह नौ बजकर 58 मिनट पर ध्वज फहराएंगे। मुख्य अतिथि मार्च पास्ट की सलामी लेंगे और अपने संबोधन से जिले वासियों को संदेश देंगे। समारोह में विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं की ओर से सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। इसके अलावा विभिन्न विभागों की मनमोहक झांकियां भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी। समारोह में स्वतंत्रता सेनानी, युद्ध वीरांगनाओं और कारगिल शहीदों के आश्रितों को मुख्य अतिथि की तरफ से सम्मानित किया जाएगा।