जींद। दाड़न खाप के पालवां चबूतरे पर हरियाणा वाल्मीकि महासभा और भगवान वाल्मीकि भवन एवं छात्रावास निर्माण कमेटी की ओर से संयुक्त डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
मुख्य अतिथि विधायक देवेंद्र अत्री की पत्नी सुषमा अत्री ने कहा कि शिक्षा के प्रति अलख जगाना और मेधावी युवाओं को सम्मानित करना समाज को नई दिशा देने है। शिक्षित युवा ही विकसित भारत की नींव हैं। डॉ. भीमराव आंबेडकर के दिखाए रास्ते पर हमें चलना चाहिए। शिक्षा मनुष्य के जीवन को बदल देती है। शिक्षा से युवा अपने हर सपने को पूरा कर सकते है।
समारोह में जींद, सिरसा, करनाल, हिसार जिले से 700 से अधिक युवा पहुंचे। सभी को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। समारोह में आने वाले युवाओं के लिए लक्की ड्रा निकाला गया जिसमें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय को 5100, 3100, 2100 रुपए का पुरस्कार दिया गया।
विभिन्न गांव से सरपंच पहुंचे जिनको सम्मानित किया। प्रदेश के कौने-कौने से पहुंचे प्रमुख लोगों के अंदर इस तरह के कार्यक्रमों से प्रेरणा पैदा होती है कि वो भी अपने जिले में इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करें।
इस मौके पर जिला प्रधान संजीव वैद बधाना, सरपंच ओमप्रकाश छातर, रामचंद्र अत्री, मुकेश सुदकैन, सरपंच अशोक कागड़ा, एडवोकेट रोहित अठवाल, प्रमोद पालवां, सतीश बड़ौदा, बलकार, सज्जन राणा, विक्रम बोहत, संदीप सहित मौजूद रहे।