फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच में जुटा प्रशासन और चुनाव आयोग

Wed, 08 Oct 2014 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
क्षेत्र के कालवा गांव स्थित गुरुकुल के पास से एक गाड़ी में शराब बरामद होने के मामले की जांच पुलिस ने शुरू कर दी है। साथ ही इस पूरे मामले पर चुनाव आयोग भी सख्ती से जांच कर रहा है, लेकिन ताज्जुब की बात यह है कि गाड़ी के पकड़े जाने के 48 घंटे बाद भी पुलिस की जांच आगे नहीं बढ़ पाई है।

गौरतलब है कि पुलिस जांच के दौरान कालवा गुरुकुल के पास एक गाड़ी से 79 बोतल शराब बरामद हुई थी। जबकि गाड़ी में सवार लोग भाग निकले थे। अब पकड़ी गई गाड़ी के आधार पर पुलिस और चुनाव आयोग मामले की तह तक पहुंचने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन 48 घंटे बाद पुलिस की जांच जहां की तहां रुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 वहीं गाड़ी के मालिक होशियार सिंह सैनी ने बताया कि वह बसपा पार्टी के समर्थक हैं और पार्टी प्रत्याशी कर्मबीर सैनी के साथ प्रचार कर रहे हैं। कोई उनकी गाड़ी मांग कर ले गया था। उन्हें जानकारी भी नहीं थी कि गाड़ी में शराब लाई जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें