फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहर के प्रभाव से महिला की मौत

Wed, 08 Oct 2014 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 हैबतपुर में संदिग्ध परिस्थितियों के चलते जहर के प्रभाव में आने से महिला की मौत हो गई। मायका पक्ष द्वारा महिला को ससुराल के लोगों द्वारा आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप लगाए हैं।


पुलिस ने महिला के पति सहित चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार हैबतपुर निवासी सुमन ने सोमवार शाम को संदिग्ध परिस्थितियाें के चलते जहरीला पदार्थ निगल लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। उपचार के दौरान सुमन की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के भाई गांव उगालन निवासी विक्की ने बताया कि उसकी बहन की शादी साढ़े सात वर्ष पहले हुई थी। शादी के समय से ही उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। सुमन के साथ कथिततौर पर मारपीट भी की गई। सुमन के भाई के अनुसार प्रताड़ना से तंग आकर ही उसने आत्महत्या की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें