फोटो 4 नरवाना। राजेंद्र गुप्ता अमरगढ़वाला।
नरवाना। ई-क्योरन एआई मिशन इंडिया का मुख्य कार्यालय एक जुलाई को चंडीगढ़ के सेक्टर-38 में शुरू होगा। संस्था के अनुसार कार्यालय का उद्घाटन समाजसेवी एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र गुप्ता अमरगढ़ वाला करेंगे। इस अवसर पर उन्हें मुख्य अतिथि बनाया गया है।
मिशन के सीएमडी सरदार राहुल सिंह गिल ने बताया कि चंडीगढ़ स्थित मुख्य कार्यालय से देशभर में मिशन की गतिविधियों का संचालन किया जाएगा। उनका दावा है कि मिशन के माध्यम से सरकारी विभागों और कॉरपोरेट संस्थानों को एआई आधारित तकनीकी सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। साथ ही बेरोजगार युवाओं के लिए छह माह का एआई डिप्लोमा कोर्स संचालित करने की योजना है, जिससे रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।
राहुल गिल ने बताया कि संस्था देशभर में बड़े ई-क्योरन स्टोर और फास्ट रिचार्ज तकनीक शुरू करने की तैयारी भी कर रही है। उन्होंने दावा किया कि यह पहल विकसित भारत के लक्ष्य को आगे बढ़ाने में सहायक होगी। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य लोगों के शामिल होने की संभावना है।