फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Politics: जींद के बिघाना गांव में दुष्यंत चौटाला ने किया रात्री ठहराव, अलेवा गांव में खेली वॉलीबाल

Tue, 24 Sep 2024 11:53 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)

सार

हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि सभी लोग आपके पास वोट के लिए आंएगे और तरह-तरह के प्रलोबन देंगे, लेकिन किसी के बहकावे में नहीं आकर उचाना कलां विधानसभा क्षेत्र में पिछली योजना के तहत करवाए गए विकास कार्य देखने हैं।
विज्ञापन
वॉलीबाल खेलते हुए दुष्यंत चौटाला - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जींद के उचाना विधानसभा क्षेत्र के आखिरी गांव बिघाना में सोमवार रात को पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला रूके। रात को 11 बजे तक वह लोगों के बीच ही रहे। सुबह उठकर खेतों में जाकर लोगों के बीच बैठे। दुष्यंत चौटाला ने किसानों से फसलों के बारे में पूछा। किसानों ने कहा कि पिछले साल की बजाय इस बार फसल कुछ कमजोर है।

विज्ञापन


विज्ञापन


दुष्यंत चौटाला ने कहा कि सभी लोग आपके पास वोट के लिए आंएगे और तरह-तरह के प्रलोबन देंगे, लेकिन किसी के बहकावे में नहीं आकर उचाना कलां विधानसभा क्षेत्र में पिछली योजना के तहत करवाए गए विकास कार्य देखने हैं। 2019 से लेकर 2024 तक उचाना कलां विधानसभा क्षेत्र के सभी गांवों में विकास कार्य हुए हैं। इतने विकास कार्य पहले कभी नहीं हुए। इस बार प्रदेश में जजपा की चाबी से ही सत्ता का ताला खुलेगा और विकास कार्यों की झड़ी लगाई जाएगी। इससे पहले शाम को अलेवा गांव में दुष्यंत चौटाला ने युवाओं के साथ वॉलीबाल खेली और आधे घंटे तक पसीना बहाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें