फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के मौसम में कार्यालय व शौचालय में भर जाता है बरसाती पानी : राजेश

Tue, 09 Sep 2025 01:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
08जेएनडी19-मांगों को लेकर नारेबाजी करते हुए ऑल हरियाणा पावर कॉरपोरेशन वर्कर्स यूनियन के सदस्य।
विज्ञापन
जींद। ऑल हरियाणा पावर कॉरपोरेशन वर्कर्स यूनियन (संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा) शहरी सब यूनिट प्रधान राजेश की अध्यक्षता में लगातार सातवें दिन शहरी उपमंडल अधिकारी के खिलाफ धरना चल रहा है। संचालन सब यूनिट सचिव सुनील कुमार ने किया। इस धरने पर मुख्य रूप से राज्य उप प्रधान संजीव ढांडा उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से उपमंडल अधिकारी कर्मचारियों की जायज मांगों को अनदेखा कर रहे हैं, जिससे निगम कर्मचारी व जनता परेशान हैं।
विज्ञापन

लगातार यूनियन बातचीत करना चाहती है लेकिन उनकी तानाशाही इस प्रकार बढ़ी हुई है कि वह कर्मचारियों की समस्या का समाधान नहीं करना चाहते। जबकि यूनियन ने बार-बार पत्र के माध्यम से उपमंडल अधिकारी को पत्र लिखकर अवगत करवाया है कि समय रहते यूनियन के पदाधिकारियों को बुलाकर कर्मचारियों की जायज मांगों का समाधान करें।
उन्होंने कहा कि पुरुष व महिलाओं के लिए शौचालय का प्रबंध सही प्रकार नहीं है। बारिश के मौसम में कार्यालय व शौचालय में बरसाती पानी भर जाता है। कार्यालय की छत गिरने का डर लगा रहता है। शहरी कार्यालय के शिकायत केंद्रों पर नहीं बैठने के लिए कोई फर्नीचर है और न ही कर्मचारियों के लिए बिजली लाइन पर कार्य करते समय उपकरण हैं।
विज्ञापन

इस सीजन में शिकायत केंद्रों पर टेक्निकल कर्मचारियों की भारी कमी है, जिससे भी कर्मचारियों में भारी रोष है। इसलिए यूनियन यह चाहती है कि शहरी उप मंडल अधिकारी या विभाग के उच्च अधिकारी यूनियन की जायज मांगों को पूरा किया जाए।
इस अवसर पर सब यूनिट कैशियर पवन शर्मा, यूनिट ऑडिटर दिनेश मोर, बलवान नेहरा, प्रवीण, सुरेंद्र मलिक, जितेंद्र, संजय, पुरुषोत्तम, बलजीत, पुनीत शर्मा, नवीन, जगदीप, कृष्ण व राजेश भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें