31जेएनडी26-डिपो पर पहुंची सीएम फ्लाइंग और खाद्य एवं पूर्ति विभाग की टीम। स्रोत टीम
- फोटो : पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से घायल आरोपी को ले जाती पुलिस।
जींद। सीएम फ्लाइंग की टीम ने खाद्य एवं पूर्ति विभाग के साथ मिलकर पिल्लूखेड़ा में एक राशन डिपो पर दबिश की। टीम को स्टॉक में भारी अनियमितताएं मिलीं।
डिपो में पीओएस मशीन की डिटेल के अनुसार गेहूं, चीनी और तेल कम पाया। टीम ने इसकी रिपोर्ट बनाकर मुख्यालय भेज दी और पुलिस को कार्रवाई के लिए शिकायत दी है। सीएम फ्लाइंग की ओर से इस मामले में मामला भी दर्ज करवाया जाएगा।
सीएम फ्लाइंग को शिकायत मिली थी कि पिल्लूखेड़ा में राशन डिपो होल्डर मनोज उपभोक्ताओं को राशन नहीं देता है और वह राशन का गड़बड़ी कर रहा है। इस पर इंस्पेक्टर रोहताश के नेतृत्व में सीएम फ्लाइंग और खाद्य एवं पूर्ति विभाग से उपनिरीक्षक अंकित कुमार, मोहित कुमार को साथ टीम लेकर डिपो पर रेड की।
टीम ने यहां स्टॉक की जांच की। राशन डिपो की पीओएस मशीन की डिटेल व स्टॉक को खंगाला तो 97.35 क्विटल गेहूं, 426 किलोग्राम चीनी, 460 लीटर सरसों ऑयल कम पाया गया। जिस पर टीम राशन डिपो की रिपोर्ट बना कर मुख्यालय को भेज दी है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के एएफएसओ मोहित ने बताया कि विभाग ने डिपो संचालक के खिलाफ आवश्यक वस्तु कालाबाजारी अधिनियम के तहत पुलिस को शिकायत दे दी है। पीओएस मशीन की डिटेल तथा स्टॉक में अनियमितता मिली है।