फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: ऑपरेशन के तहत 1.165 ग्राम चरस सहित दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। ऑपरेशन हॉटस्पोट डोमिनेशन के तहत सीआईए स्टॉफ ने हिमाचल से लाया जा रहा चरस बरामद कर दो आरोपियों को काबू किया है।
विज्ञापन

सीआईए स्टॉफ जींद के इचांर्ज पीएसआई मनीष कुमार ने बताया कि उनकी एक टीम पीएसआई आननद के नेतृत्व में सफीदों रोड बाईपास पुल के नीचे गश्त व अपराध नियंत्रण डयूटी पर मौजूद थे।

सूचना मिली कि अमृत वासी हिसार एक साथी के साथ मिलकर हिमाचल प्रदेश से काफी मात्रा में नशीला पदार्थ लेकर वरना कार में जीन्द की ओर आ रहा है। सूचना के आधार पर गोहाना-जीन्द नेशनल हाईवे पर नाकाबंदी शुरू की गई। कुछ समय बाद गोहाना की तरफ से काले रंग की वरना कार आती दिखाई दी जिसका नंबर मुखबर द्वारा बताए गए नंबर से मेल खाता मिला।
विज्ञापन


पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए वाहन को सुरक्षित तरीके से रोककर चालक व सवार व्यक्ति से पूछताछ की तो वाहन चालक ने अपना नाम अमन वासी हैबतपुर (हिसार)व साथ बैठे व्यक्ति ने अपना नाम अमृत वासी राबड़ी खास (हिसार) बताया।

नियमानुसार तलाशी लेने पर आरोपी अमृत के पास से काले रंग की पॉलिथीन में एक किलो 165 ग्राम चरस बरामद हुआ बरामद नशीले पदार्थ को नियमानुसार कब्जा पुलास में लिया गया।
विज्ञापन

थाना सिविल लाइन जीन्द में मुकदमा नंबर 319 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें