संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। जिले में तीन अलग-अलग चोरी की घटनाएं सामने आई हैं। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
जिले के गांव ढाठरथ में अज्ञात लोगों ने दिनदहाड़े एक मकान का ताला तोड़कर ढाई लाख रुपये की नकदी और जेवर चोरी कर लिए। मकान मालिक बनारसी ने पुलिस एफआईआर में बताया कि 11 दिसंबर दोपहर को वह घर से बाहर गए थे। जब शाम को को घर लौटे तो ढाई लाख रुपये, सोने के झुमके और सोने का लॉकेट नहीं मिला। पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी करने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दूसरा मामला थाना सदर जींद क्षेत्र का है। गुलकनी गांव के पास अज्ञात लोगों ने एक दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी का सामान चोरी कर लिया। गाड़ी मालिक रामराय निवासी सुरेंद्र ने पुलिस एफआईआर में बताया कि उनकी गाड़ी का 21 नवंबर को एक्सीडेंट हो गया था। बाद गाड़ी से एलईडी, एक बेस ट्यूब, बैटरी और अन्य सामान निकाल लिया। सदर थाना पुलिस ने विजय समेत अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
वहीं, जुलाना थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव किला जफरगढ़ में चोरों ने 12 दिसंबर को दिनदहाड़े मकान में घुसकर 30 हजार रुपये और सोने-चांदी के जेवर चोरी कर लिए। मकान मालिक रिंकू ने पुलिस एफआईआर में बताया कि चोरी की वारदात को दोपहर को अंजाम दिया गया है। जुलाना थाना पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी करने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।