फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़ताल के कारण नागरिक अस्पताल के पीपी सेंटर में दो घंटे देरी तक लगाई वैक्सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। नागरिक अस्पताल में मंगलवार सुबह तीन घंटे तक हड़ताल रहने के कारण पीपी सेंटर के कर्मचारियों ने दो बजे से शाम 4 बजे तक लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई। इससे काफी लोगों को राहत मिली। वहीं अब बुधवार से सेक्टर-8 में स्थित पॉली क्लीनिक में भी कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी। इससे नागरिक अस्पताल के पीपी सेंटर में दबाव कम हो जाएगा।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नवनीत सिंह ने बताया कि मंगलवार को दो स्वास्थ्य कर्मचारियों ने पहली डोज लगवाई। एक फ्रंट लाइन वर्कर ने कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाई। 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के 2260 लोगों ने पहली तथा 523 ने दूसरी डोज लगवाई। 45 से 60 वर्ष आयु वर्ग के 558 लोगों ने पहली तथा 610 ने दूसरी डोज लगवाई। 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 270 लोगों ने पहली तथा 492 ने दूसरी डोज लगवाई। अब तक जिले के 321647 लोग पहली तथा 78583 लोग दूसरी डोज लगवा चुके हैं।
तीज के कारण आज 20 काउंटरों पर ही लगेगी वैक्सीन
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नवनीत सिंह ने बताया कि बुधवार को तीज पर्व होने के बावजूद वैक्सीन लगाने के लिए 20 काउंटर बनाए जाएंगे। इनमें नागरिक अस्पताल जींद, सीएचसी उचाना, सीएचसी मुआना, पीएचसी रामराय, नागरिक अस्पताल नरवाना, पीएचसी डाहौला समेत छह स्थानों पर वैक्सीन लगाई जाएगी।
विज्ञापन

वैक्सीन लगवाने के लिए दिया दो घंटे अधिक समय
नागरिक अस्पताल के पीपी सेंटर में सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक ही वैक्सीन लगाई जाती है। मंगलवार को सुबह आठ बजे से 11 बजे तक हड़ताल होने के कारण स्वास्थ्य कर्मचारियों ने दोपहर दो बजे से चार बजे तक वैक्सीन लगाई। स्वास्थ्य निरीक्षक राममेहर वर्मा ने कहा कि लोगों को परेशानी नहीं हो, इसके लिए दो घंटे का अतिरिक्त समय दिया गया। काफी लोग सुबह से लाइनों में लगे हुए थे। इसलिए उनको बिना वैक्सीन लगवाए वापस नहीं लौटना पड़े, इसके लिए ही कर्मचारी दो घंटे अतिरिक्त काम कर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें