फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के कारण जिले के महज 1337 लोगों को ही लग पाई कोरोना वैक्सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। बारिश के कारण रविवार को जिले में सिर्फ 1337 लोगों को टीका लग पाया। इनमें से 731 लोगों को पहली और 606 को दूसरी डोज ही लग पाई। नागरिक अस्पताल खाली नजर आया।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नवनीत सिंह ने बताया कि रविवार को एक तो छुट्टी का दिन रहा तो दूसरी तरफ बारिश दिनभर होती रही। इस कारण जिले के महज 1337 लोगों को ही कोरोना वैक्सीन लग पाई। इनमें 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के किशोर व किशोरियों को 184 डोज लग पाई। 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के 401 लोगों को पहली और 416 को दूसरी डोज लगी। 45 से 60 वर्ष आयु वर्ग के 102 लोगों को पहली और 135 को दूसरी डोज लगाई गई। 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 44 लोगों को पहली और 55 को दूसरी डोज लग पाई। अब तक स्वास्थ्य विभाग 886053 लोगों को पहली और 567373 लोगों को दूसरी डोज लगा चुका है।
89 प्रतिशत लोगों को लगी है पहली डोज
अब तक जिले के 89 प्रतिशत लोगों को पहली डोज लगी है। इनमें 6286 स्वास्थ्य कर्मचारियों को पहली तथा 6305 को दूसरी डोज लगी है। 5752 फ्रंट लाइन वर्कर को पहली और 5997 को दूसरी डोज लगी है। 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के 22825 किशोरों को पहली डोज लगी है। 18 से 45 वर्ष आयु वर्ग के 527949 लोगों को पहली तथा 321614 को दूसरी डोज लगी है। 45 से 60 वर्ष आयु वर्ग के 188565 लोगों को पहली और 134605 को दूसरी डोज लगी है। 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 134676 लोगों को पहली और 98852 को दूसरी डोज लग चुकी है। अब तक जिले के 89 प्रतिशत लोगों को पहली और 57 प्रतिशत को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें