फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: मिल अलॉट न होने से किसान दूसरी मंडियों में जाने को मजबूर

Sat, 11 Oct 2025 11:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
11जेएनडी13: जुलाना मंडी में पड़ी धान को सुखाते हुए। संवाद
विज्ञापन
जुलाना। शहर की अनाज में 20 दिन बाद भी मिल अलॉट न होने से पीआर धान की खरीद शुरू नहीं हो पाई है। किसान धान लेकर दूसरी मंडियों में जाने पर मजबूर हो रहे हैं। प्रशासन की लापरवाही किसानों पर भारी पड़ रही है।
विज्ञापन

किसानों की मांग है कि जुलाना में मिलर अलॉट किया जाए ताकि पीआर धान की खरीद समय पर हो सके। मंडी में अब तक 1509 धान की आवक कुल 43,470 क्विंटल हुई है। इस साल आवक में 258 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
दूसरी ओर बाजरा की 3,928 क्विंटल आवक में से 3,910 क्विंटल की निजी खरीद हो चुकी है। कुछ किसानों ने अपनी फसल को अब पिल्लुखेड़ा, सफीदों और जींद की मंडियों में भेजना शुरू कर दिया है जहां पीआर धान की खरीद हो रही है।
विज्ञापन

किसान राजबीर, सुशील और सुरेंद्र ने बताया कि सरकार ने खरीद तो शुरू कर दी लेकिन मिलर तय न करने से किसान दोहरी मार झेल रहे हैं।

वर्जन

अभी तक मंडी में पीआर धान की आवक नहीं हुई है। आवक न होने से मंडी में कोई जाम की स्थिति नहीं है। मंडी में बिजली, पानी और सफाई के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। -कोमिला, सचिव, मार्केट कमेटी, जुलाना

वर्जन

मिलर अलॉटमेंट की प्रक्रिया जारी है और जल्द ही जुलाना की अनाज मंडी में मिलर अलॉट कर दिया जाएगा। किसानों को किसी प्रकार की कोई परेशानी नही आने दी जाएगी। -अमित राणा, खरीदार, हेफेड जुलाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें