11जेएनडी14 : सभी चयनित विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए कॉलेज स्टाफ सदस्य। स्रोत संस्थान।
नरवाना। केएम राजकीय महाविद्यालय में शनिवार को वाणिज्य व प्रबंधन विभाग संघ का गठन हुआ। इस संघ का उद्देश्य विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, प्रबंधन कौशल और टीम भावना को बढ़ावा देना है। संघ के संचालन के लिए अध्यक्ष पद पर परमजीत बीकॉम द्वितीय वर्ष, उपाध्यक्ष तनु बीबीए द्वितीय वर्ष, महासचिव रमनदीप कौर बीबीए द्वितीय वर्ष, कोषाध्यक्ष निधि बीकॉम द्वितीय वर्ष व जनसंपर्क सचिव आसू बीकॉम प्रथम वर्ष का चयन किया गया। इस अवसर पर विभाग के सभी स्टाफ मौजूद रहे। प्रो. उषा शर्मा ने कहा कि यह संघ विद्यार्थियों को नेतृत्व और संगठनात्मक कार्यों में आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करेगा। संवाद