फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: नालियों की सफाई न होने से वार्ड-4 की गलियों में जमा दूषित पानी

विज्ञापन
21जेएनडी08: शहर के वार्ड नंबर चार की एक गली में भरे पानी से गुजरते हुए वाहन व लगे कूड़े के ढेर। - फोटो : टूटा पडा लिंटर। संवाद
विज्ञापन
सफीदों। शहर के वार्ड नंबर-4 में जलभराव की गंभीर समस्या से लोग परेशान हैं। घरों से निकलने वाला दूषित पानी गलियों के बीचोबीच जमा हो रहा है जिससे आवागमन मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि नालियों की नियमित सफाई नहीं होने के कारण पानी की निकासी ठीक से नहीं हो पा रही है और गंदा पानी ओवरफ्लो होकर गलियों में भर रहा है।
ओमप्रकाश, राजेश, हरिओम, जितेंद्र ने बताया कि उन्होंने इस समस्या की शिकायत पहले भी नगर पालिका और वार्ड पार्षद से की है लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं हुई। जलभराव के कारण सबसे ज्यादा परेशानी छोटे बच्चों और बुजुर्गों को हो रही है, जिन्हें मजबूरी में गंदे पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है।
विज्ञापन

लोगों ने आरोप लगाया कि वार्ड में नियमित कूड़े का उठान नहीं हो रहा है। जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हैं। इन ढेरों में मच्छर पनप रहे हैं जिससे बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ गया है। प्रशासन इस ओर गंभीर नहीं दिख रहा है। यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह उच्च अधिकारियों से शिकायत करने पर मजबूर होंगे।
बॉक्स
नालियों की सफाई कराई जा रही है। पानी का निकास बाधित होने के कारण यह समस्या बनी हुई है। जरूरत पड़ने पर सेफ्टी टैंकर से पानी निकाला जाएगा और कूड़ा उठान भी जारी है। जल्द लोगों की समस्या का स्थायी समाधान हो जाएगा-कर्मबीर, सफाई निरीक्षक नपा।

21जेएनडी08: शहर के वार्ड नंबर चार की एक गली में भरे पानी से गुजरते हुए वाहन व लगे कूड़े के ढेर।- फोटो : टूटा पडा लिंटर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें