30जेएनडी20-पिल्लूखेड़ा में ग्रामीणों की शिकायत सुनते डीएसपी गौरव शर्मा। स्रोत पुलिस
जींद। डीएसपी गौरव शर्मा ने वीरवार को पिल्लूखेड़ा का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और मौके पर ही कई मामलों का निपटारा कर लोगों को राहत प्रदान की। डीएसपी गौरव शर्मा ने कहा कि समाज तभी सशक्त बनता है जब उसका हर नागरिक सुरक्षित, जागरूक और अनुशासित हो।
उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति ही नहीं, बल्कि परिवार और समाज की प्रगति में सबसे बड़ी बाधा है। साथ ही उन्होंने यातायात नियमों का पालन करने की अपील करते हुए बताया कि सड़क सुरक्षा हर नागरिक की जिम्मेदारी है, हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग जीवन की सुरक्षा का सबसे आसान उपाय है। उन्होंने युवाओं को अवैध रूप से विदेश न जाने की सख्त चेतावनी दी। इस अवसर पर थाना प्रभारी आशीष, अनिल कुंडू मौजुद रहे। संवाद