फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफीदों के वार्ड चार में बिना लाइसेंस के चल रहे मेडिकल स्टोर को औषधि नियंत्रण अधिकारी ने किया सील

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला औषधि नियंत्रण अधिकारी डॉ. मनदीप मान ने सोमवार को सफीदों के एकता शक्ति चैरिटेबल अस्पताल वार्ड नंबर 4 के अंदर चल रहे मेसर्स ईएससीएच मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। इस दौरान मेडिकल के अंदर विभाग की टी को सुरेंद्र सैनी व रजनीश नामक दो युवक मिले। इन दोनों ने अपने आपको फार्मासिस्ट व मेडिकल स्टोर का मालिक बताया।
विज्ञापन

जिला औषधि नियंत्रण अधिकारी ने जब दोनों को मेडिकल का लाइसेंस दिखाने के लिए कहा तो तो वे नहीं दिखा सके। इसके बाद तलाशी ली गई तो स्टोर के अंदर रैक में अलग-अलग तरह की 22 एलोपैथिक दवाइयां मिलीं। जिन दवाइयों को वह स्टोर में रखकर बेच रहे थे उनके बारे में भी जानकारी नहीं दे सके। विभाग की टीम ने इन सभी दवाइयों को फार्म 16 के तहत जब्त कर मेडिकल स्टोर को मौके पर ही सील कर दिया। इसके बाद सुरेंद्र सैनी व रजनीश को हिरासत में लेकर अदालत में पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें