फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

69 दिन बाद कोरोना संक्रमण के मामले आई सबसे अधिक गिरावट, 19 संक्रमित मिते तो दो की मौत हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण के मामले में 68 दिन बाद बड़ी गिरावट आई है। 24 मार्च को संक्रमण के 14 मामले सामने आए थे। इसके बाद लगातार संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही थी। सोमवार को 69 दिन बाद 19 मामले सामने आए हैं। वहीं मौत के मामलों में भी सोमवार को काफी कमी आई। 18 अप्रैल को एक व्यक्ति की मौत हुई थी। इसके बाद लगातार मौत का आंकड़ा बढ़ता गया था। वहीं सोमवार को केवल दो महिलाओं की मौत हुई है। लगातार कम हो रहे संक्रमण के मामलों से स्वास्थ्य विभाग व लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

कोरोना नोडल अधिकारी डॉ. पालेराम कटारिया ने बताया कि सोमवार को भटनागर कॉलोनी निवासी 58 वर्षीय महिला, गांव बिरोली निवासी 60 वर्षीय महिला की मौत हो गई। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग को 591 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट मिली। इनमें से 19 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। संक्रमण की यह दर 3.21 प्रतिशत है, जोकि काफी राहत देने वाली है। अप्रैल महीने के अंतिम सप्ताह में संक्रमण की दर 50 प्रतिशत को भी पार कर गई थी। अब तक जिले में 20778 लोग संक्रमित हो चुके हैं, जबकि 19700 लोग ठीक हो चुके हैं। रिकवरी की दर भी 94.81 पहुंच गई है। जिले में अब तक 497 लोगों की कोरोना की वजह से मौत हो चुकी है। इस समय जिले में 581 संक्रमित बचे हैं। सोमवार को 111 लोग ठीक हुए हैं। जिले में ठीक होने वालों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग ने 693 लोगों के सैंपल लिए हैं। अब तक स्वास्थ्य विभाग 248809 लोगों के सैंपल ले चुका है।
मई महीना हुआ अब तक सबसे ज्यादा जानलेवा साबित
कोरोना संक्रमण व मौत के मामलों में मई महीना अब तक सबसे ज्यादा जानलेवा साबित हुआ है। मई महीने में जिले के 7015 लोग संक्रमित हुए हैं। जबकि 265 लोगों की मौत हुई है। वहीं अप्रैल में संक्रमण के 6754 मामले सामने आए थे और 145 लोगों की मौत हुई थी। इससे पहले पिछले वर्ष नवंबर महीने में 24 लोगों की मौत हुई थी। सितंबर महीने में संक्रमण के 1371 मामले सामने आए थे। इस वर्ष अप्रैल तथा मई महीने ने कोरोना संक्रमण व मौत के मामलों में सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। जितनी मौत मई महीने में हुई इतनी मौत अब तक कुल मिलाकर भी नहीं हुई थी।
विज्ञापन

संक्रमण के मामले लगातार कम हो रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी तथा अधिकारी लगातार काम कर रहे हैं। लोगों का भी स्वास्थ्य विभाग को पूरा सहयोग मिल रहा है। उम्मीद है जून महीने में जिला कोरोनामुक्त हो जाएगा, लेकिन इसके लिए लोगों को पूरी सावधानी बरतनी होगी, तभी हम इसमें सफल हो पाएंगे। -डॉ. मनजीत सिंह, सिविल सर्जन।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें