जींद। पुलिस के नशा मुक्ति अभियान के तहत शुक्रवार को जुलाना के एसएन इंटरनेशनल स्कूल में कार्यक्रम हुआ। इसमें मुख्य अतिथि एसपी कुलदीप सिंह ने कहा कि नशा न केवल शरीर को खोखला करता है बल्कि परिवार की नींव हिला देता है और समाज में अपराध को जन्म देता है।
उन्होंने कहा कि नशे से बड़ा कोई दुश्मन नहीं है। जब युवा नशामुक्त होंगे तभी समाज भयमुक्त व खुशहाल बनेगा।
इस दौरान बच्चों ने एसपी से तरह-तरह के सवाल पूछे जिनका उन्होंने धैर्यपूर्वक उत्तर दिए। उन्होंने विद्यार्थियों में सकारात्मक सोच और पढ़ाई के प्रति जागरूकता पैदा की। अंत में सवाल पूछने वाले बच्चों को पुरस्कार राशि भी वितरित की।