05जेएनडी24: पुरानी मंडी में टूटे लोहे के जाल पर लगाई गई लकड़ी। संवाद
उचाना। पुरानी मंडी के मेन रोड पर जलनिकासी को लेकर बनाई गई ड्रेन के लोहे की जाल कई जगह से टूटने के चलते वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। राहगीरों, वाहन चालकों ने नए सिरे से लोहे के जाल लगाने की मांग की।
सुनील, रमेश, राजेंद्र, मनोज ने कहा कि कई जाल टूटे होने के साथ-साथ सड़क के लेबल से नीचे होने के चलते वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। जो जाल टूटे है उनकी जगह नए लगाने के साथ-साथ जिन लोहे का जाल का लेबल सही नहीं है उनका लेबल सड़क बराबर करने की मांग की। मार्केट कमेटी सचिव संदीप कासनिया ने कहा कि जल्द से जल्द जो लोहे के जाल टूटे है उनको बदलवा दिया जाएगा।