फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्राला परिचालक की गर्दन पर पेचकस से वार कर हत्या करने का आरोपी ट्राला चालक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी रोड स्थित पांचाल धर्मशाला के पास 23 जुलाई को ट्राला चालक ने जम्मू के उधमपुर जिले के दमनोट निवासी परिचालक गणेश की गर्दन पर पेचकश से वार कर हत्या कर दी थी। वारदात को अंजाम देने का आरोपी शामली के सोंटा निवासी राहुल अभी तक फरार चल रहा था।
विज्ञापन

भिवानी रोड पर स्थित पांचाल धर्मशाला के सामने सुबह लोगों ने एक चावल से भरे ट्रॉले को खड़ा देखा। जब वह रास्ते में रुकावट पैदा करने लगा तो लोगों ने आसपास ट्राला चालक की तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला। इसके बाद लोगों ने ट्राले के अंदर देखा तो एक युवक का खून से लथपथ शव पड़ा था। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना पाकर डीएसपी धर्मबीर और शहर थाना प्रभारी दिनेश कुमार मौके पर पहुंचे और एसएफएल टीम को बुलाया। जांच करने पर पता चला कि ट्राला हिसार जिले के गांव खरक पूनिया निवासी मदनलाल का है। पुलिस के बुलाने पर पहुंचे मदनलाल ने मृतक की पहचान ट्रॉला परिचालक के रूप में की। मदनलाल ने बताया कि उसकी गाड़ी पर शामली के सोंटा निवासी राहुल चालक है। उसकी गाड़ी 22 जुलाई को रात साढ़े नौ बजे पंजाब के मूनक से चावल भरकर सोनीपत जिले के भालगढ़ जा रही थी। सुबह उसे पुलिस के माध्यम से ही सूचना प्राप्त हुई। इसके बाद चालक राहुल का फोन आया और उसने कहा कि उसकी गणेश के साथ सुबह किसी बात को लेकर लड़ाई हो गई थी। इसी लड़ाई में उसने गणेश की पेचकश मारकर हत्या कर दी है। पुलिस ने मदनलाल की शिकायत पर राहुल के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। पुलिस ने रविवार को राहुल को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें