फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: 23 लाख रुपये से दूर होगी पेयजल किल्लत

विज्ञापन
08जेएनडी11-शहरी विकास प्राधिकरण की मेन वाटर वर्कस की जगह जहां ट्यूबवेल लगवाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
जींद। गर्मियों के मौसम को देखते हुए एचएसवीपी ने सेक्टरवासियों के पेयजल किल्लत से बचाने के लिए ट्यूबवेल लगाने का निर्णय लिया है। यह ट्यूबवेल शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) कार्यालय मेन वाटर वर्क्स में लगाया जाएगा। इस पर 23 लाख 33 हजार 251 रुपये की राशि खर्च होगी। इसके अलावा सेक्टर-11 में 11 लाख 83 हजार 914 रुपये की राशि से सीवरेज लाइन की सफाई व मरम्मत को लेकर काम किया जाएगा।
विज्ञापन

इसके लिए एचएसवीपी ने टेंडर लगाया है। फरवरी के तीसरे माह में इसकी ऑनलाइन बिड खुलेगी। टेंडर अलॉट होने के बाद तीन माह में ट्यूबवेल संबंधित एजेंसी लगाएगी। सेक्टर छह, सात, आठ व नौ में नहरी पेयजल की सप्लाई होती है। गर्मियों में कई बार नहर नहीं आती तो सेक्टरवासियों को नहरी पेयजल सप्लाई मुहैया करवाने में एचएसवीपी को परेशानी होती है। वहीं, सेक्टरवासियों की मांग है कि सेक्टरों में खस्ता सड़क हालत का भी सुधार किया जाए। सेक्टरों में सड़कें टूटी पड़ी हैं। इस कारण लोगों को आवागमन में परेशानी होती है।
सेक्टर छह, सात, आठ व नौ शहर के पॉश क्षेत्र में आते हैं। यहां सिविल लाइन थाना, पॉलीक्लीनिक समेत चार से पांच निजी अस्पताल भी हैं। चारों सेक्टरों में 2500 मकान हैं। इसमें लगभग दस हजार की आबादी है। सेक्टरों की सड़कें निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज, नरवाना-रोहतक हाईवे व सफीदों रोड को जोड़ती हैं। ऐसे में यहां वाहनों का आवागमन ज्यादा है। सड़कों पर गहरे गड्ढे हैं। इससे गिरकर वाहन चालक चोटिल हो जाते हैं। सेक्टरों के खाली पड़े प्लॉट में सीवरेज का गंदा पानी जमा रहता है। सेक्टर आठ के प्रधान सतबीर बांगड़, जसबीर रेढू, प्रवीण बूरा, प्रवीण ढिल्लों व जसमेर सांगवान ने कहा कि सेक्टरों के प्लॉट में सीवरेज का गंदा पानी जमा होने पर हर समय बदबू आती रहती है। इससे लोगों के बीमार होने का डर बना रहता है। सेक्टरों में मूलभूत सुविधाओं की कमी है। ऐसे में सेक्टरवासियों की समस्या का स्थाई समाधान किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें