फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टपरीवास कॉलोनी में पीने के पानी की समस्या, नहीं हो रहा समाधान

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। पुराना हांसी रोड स्थित वार्ड नंबर-31 में टपरीवास कॉलोनी में पानी की समस्या दिन पर दिन विकराल रूप लेती जा रही है। इसके चलते लोगों में जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है। लोगों ने कहा कि बार-बार अधिकारियों को शिकायत दी है, लेकिन कोई समाधान नहीं किया जा रहा है। लोगों को दोपहर के समय दूसरी कॉलोनियों से पैदल चलकर पानी लाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कॉलोनीवासियों ने बताया कि कॉलोनी में पानी की समस्या एक माह से बनी हुई है, लेकिन पिछले पांच दिन से समस्या ज्यादा गंभीर हो गई है। टपरीवास कॉलोनी के लोगों को गोपाल नगर कॉलोनी स्थित ट्यूबवेल से पानी की सप्लाई होती है, जिसकी मोटर कई दिनों से खराब पड़ी है। लोग पिछले एक सप्ताह से लगातार अधिकारियों को समस्या के बारे में अवगत करवा चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका है। लोग सुबह-शाम दूर दराज की कॉलोनियों से पानी भरकर लाने को मजबूर हैं। पानी की किल्लत के चलते लोगों को खाना बनाने, नहाने व बच्चों के कपड़े धोने में काफी परेशानी हो रही है। लोगों ने कहा कि पानी की समस्या इतनी बढ़ गई है कि दोपहर में लोगों को दोपहर में दूसरी कॉलोनियों में पैदल जाकर पानी लाना पड़ रहा है। जन स्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन गुरमीत सिंह ने कहा कि अगर टपरीवास कॉलोनी में पीने के पानी की समस्या है तो उसे दूर करवाया जाएगा। ट्यूबवेल की मोटर को ठीक करवा दिया जाएगा, जिससे लोगों को कोई परेशानी न हो।
टपरीवास कॉलोनी में पीने के पानी की समस्या काफी दिनों से बनी हुई है। कई बार जन स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों से बात की गई। उन्होंने सोमवार तक समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया है। लोगों की समस्या को देखते हुए जल्द ही समस्या का समाधान किया जाना चाहिए था।
विज्ञापन
विज्ञापन

-शोभा गोयल, वार्ड-31 पार्षद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें