16जेएनडी15-राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय बेलरखा में दाखिले के लिए ड्रॉ प्रक्रिया में भाग लेते अ
नरवाना। हरियाणा सरकार के शिक्षा विभाग की ओर से निर्धारित दिशा-निर्देशों के तहत राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय बेलरखां में बुधवार को एडमिशन के लिए ड्रॉ प्रक्रिया हुई। अध्यापक प्रदीप जागलान में बताया कि इस प्रक्रिया के अंतर्गत कक्षा प्रथम से कक्षा पांचवी और छठी से कक्षा 12वीं तक की सभी रिक्त सीटों पर विद्यार्थियों का दाखिला पारदर्शी तरीके से किया गया।
उन्होंने बताया कि बाल वाटिका में 60 बच्चों के दाखिले हुए ड्रॉ प्रक्रिया के दौरान नरवाना शहर सहित आसपास के गांव जिनमें हरनामपुरा, लोन, हमीरगढ़, धरोदी, गुरथली, अंबरसर, गुरसर, सूरजखेड़ा, धनोरी और मोहलखेड़ा शामिल हैं। बड़ी संख्या में आए आवेदकों को देखते हुए विद्यालय प्रबंधन ने सभी कक्षाओं में एक-एक अतिरिक्त सेक्शन जोडऩे का निर्णय लिया, जिससे किसी भी विद्यार्थी को दाखिले से वंचित नहीं रहना पड़े। उन्होंने कहा कि विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, संस्था की लगातार बढ़ रही शैक्षणिक गुणवत्ता, अनुशासन और बेहतर सुविधाओं के चलते अभिभावकों और विद्यार्थियों का रुझान लगातार बढ़ता जा रहा है।