31जेएनडी30:निमंत्रण के दौरान कालोनी में डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्डा को सम्मानित करते हुए। स्
जींद। हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा ने कहा कि प्रदेश सरकार शहरी क्षेत्रों के समग्र और योजनाबद्ध विकास के लिए लगातार काम कर रही है। सरकार की प्राथमिकता है कि शहरों में बुनियादी सुविधाएं मजबूत हों और हर वर्ग तक विकास का लाभ पहुंचे।
भारत नगर और इंप्लाइज कॉलोनी में जनसंपर्क अभियान के दौरान डॉ. मिड्ढा ने लोगों को पांच अप्रैल को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की प्रस्तावित धन्यवाद एवं विकास रैली में शामिल होने का निमंत्रण दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में सड़कों, पेयजल, सीवरेज और सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि रैली के दौरान जींद क्षेत्र के लिए करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं की घोषणा होने की संभावना है। इससे बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। डॉ. मिड्ढा ने नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में रैली में पहुंचने की अपील करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम जनभागीदारी और विकास का महत्वपूर्ण मंच है।