फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: डूमरखा की बेटी आशी सब-जूनियर नेशनल हॉकी स्पर्धा में दिखाएंगी दमखम

विज्ञापन
04जेएनडी 06:हॉकी खिलाड़ी आशी। स्रोत कोच। - फोटो : electric
विज्ञापन
नरवाना। गांव डूमरखा की होनहार खिलाड़ी आशी का चयन हरियाणा टीम में सब जूनियर नेशनल हॉकी प्रतियोगिता के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता रांची में 3 से 13 अप्रैल तक आयोजित होगी। आशी की उपलब्धि से पूरे गांव में खुशी की लहर है।
विज्ञापन

आशी वर्तमान में हिसार में कोच अजाद मलिक और साई कोच राजेश मलिक के मार्गदर्शन में नियमित अभ्यास कर रही है। कोच का कहना है कि आशी शुरू से ही मेहनती और अनुशासित खिलाड़ी रही है जिसने अपने खेल को निखारते हुए यह मुकाम हासिल किया है।
हॉकी डूमरखा के कोच सुमित ने बताया कि आशी उनके सेंटर की पहली ऐसी खिलाड़ी है जो हरियाणा की टीम में सब जूनियर नेशनल हॉकी प्रतियोगिता में दमखम दिखाएंगी।
उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि न केवल आशी के लिए बल्कि पूरे गांव और क्षेत्र के लिए प्रेरणादायक है। इससे अन्य लड़कियों को भी खेलों में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।
विज्ञापन

राजकीय कन्या स्कूल, डूमरखा खुर्द की डीपी कमलेश ने कहा कि आशी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर गांव और प्रदेश का नाम रोशन करेगी। वहीं ग्रामीणों और खेल प्रेमियों ने आशी को शुभकामनाएं देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। सभी को उम्मीद है कि हरियाणा टीम इस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते कर पदक जीतकर लौटेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें