फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: नागक्षेत्र सरोवर में पानी हुआ कम, मछलियों पर मंडराया खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। सफीदों स्थित ऐतिहासिक नागक्षेत्र सरोवर के घटते जलस्तर से हजारों मछलियों की मौत की आशंका है। कुछ समय पहले भी इस सरोवर में बड़ी संख्या में मछलियों की मौत हुई थी।
विज्ञापन


व्यवस्था के तहत हांसी ब्रांच नहर से नागक्षेत्र सरोवर में पानी आता था। जब नहर में पानी आता है तो सरोवर भर जाता था। फिर नहर बंद होने पर सरोवर का पानी वापस नहर में चला जाता था। इस प्रक्रिया से सरोवर का पानी लगातार बदलता रहता था और जलीय जीवों को स्वच्छ व ताजा पानी मिलता था लेकिन पिछले करीब दो साल से नहर से सरोवर तक पानी पहुंचाने वाला नाला बंद पड़ा है।

इस कारण पानी का प्रवाह पूरी तरह रुक गया और सरोवर का पानी सड़ने लगा। यही कारण है कि यहां मछलियों की स्थिति लगातार बिगड़ रही है। तब प्रशासन के सहयोग से पालिका चेयरपर्सन प्रतिनिधि संजय अधलखा संजीव गौतम ने अथक प्रयास करके अस्थायी रूप से नहर पर पंप लगाकर सरोवर में पानी डलवाया था।
विज्ञापन


इस कदम से कुछ समय के लिए स्थिति में सुधार आया और मछलियों को राहत मिली लेकिन नहर बंद होने के बाद पंप हटा लिया गया। अब जब नहर में दोबारा पानी आया है तब भी सरोवर तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। प्रशासन की ओर से न तो पंप की व्यवस्था की गई है और न ही नाले को सही रूप से चालू किया गया है। ऐसे में सरोवर का जलस्तर लगातार गिरता जा रहा है और मछलियों के लिए जीवन संकट गहराता जा रहा है।

गर्मी का मौसम अभी शुरू ही हुआ है और आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ेगा। ऐसे में सरोवर का पानी और अधिक गर्म व दूषित हो जाएगा, जिससे मछलियों के लिए जीवित रहना बेहद मुश्किल हो जाएगा। ऑक्सीजन की कमी और जहरीले तत्वों की अधिकता मछलियों की मौत का कारण बन सकती है।

आरपीआई के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुनील गहलावत, अधिवक्ता रिंकू धानिया का कहना है कि स्थानीय लोगों में इस स्थिति को लेकर गहरा आक्रोश है। उनका कहना है कि यदि प्रशासन समय रहते पानी की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करता तो इस स्थिति से बचा जा सकता था। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द नहर से सरोवर तक पानी पहुंचाया जाए। इसके अलावा, जब तक स्थायी समाधान नहीं होता तब तक अस्थायी पंप लगाकर नियमित जल आपूर्ति की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें