फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकायत दर्ज कराने से न डरें, पुलिस करेगी मदद : पूजा जाखड़

विज्ञापन
29जेएनडी08: दोस्त पुलिस कार्यक्रम के तहत वुडस्टॉक स्कूल की छात्राएं महिला थाना में थाना प्रभारी
विज्ञापन
जींद। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से बुधवार को महिला थाना जींद में आयोजित दोस्त पुलिस कार्यक्रम में वुडस्टॉक स्कूल की आठवीं, नौवीं और दसवीं कक्षा की छात्राओं ने भाग लिया। इसका उद्देश्य छात्राओं और पुलिस के बीच विश्वास बढ़ाने के साथ उन्हें कानून, महिला सुरक्षा और शिकायत निवारण प्रक्रिया की जानकारी देना था।
विज्ञापन


महिला थाना प्रभारी पूजा जाखड़ ने कहा कि महिलाओं और बालिकाओं को किसी भी परेशानी में बिना झिझक पुलिस से संपर्क करना चाहिए। शिकायत दर्ज कराने से डरना नहीं चाहिए। पुलिस उनकी सुरक्षा और सहायता के लिए हमेशा तत्पर रहती है। महिला संबंधी शिकायतों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की जाती है और पीड़ित की गोपनीयता बनाए रखना पुलिस की जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि महिला थाना घरेलू हिंसा, दहेज प्रताड़ना, छेड़छाड़, साइबर अपराध, स्टॉकिंग, बाल संरक्षण और अन्य महिला संबंधी शिकायतों के समाधान के लिए काम कर रहा है। शिकायत के मिलने के बाद पहले उसे दर्ज किया जाता है और फिर संबंधित तथ्यों की जांच की जाती है।आवश्यकता पड़ने पर दोनों पक्षों की काउंसिलिंग कराई जाती है। गंभीर मामलों में कानूनी प्रावधानों के तहत एफआईआर दर्ज कर निष्पक्ष जांच शुरू की जाती है।
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने थाना व्यवस्था, शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया, पुलिस जांच, महिला हेल्पलाइन और सुरक्षा से जुड़े सवाल पूछे। थाना प्रभारी ने सभी सवालों के जवाब देते हुए छात्राओं को किसी भी समस्या में पुलिस की मदद लेने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें