फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: मंदिर से दानपात्र और मूर्तियों के आभूषण चोरी

Tue, 24 Dec 2024 12:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
23जेएनडी08-मंदिर में चोरी करते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ चोर। सीसीटीवी फुटेज
विज्ञापन
जींद। उचाना खुर्द के माता फूलमदेह मंदिर से चोर ने दानपात्र और मूर्तियों पर चढ़े चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


उचाना खुर्द के माता फूलमदेह मंदिर के पुजारी सत्यवान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 22 दिसंबर की सुबह जब वह उठा तो देखा कि दानपात्र टूटा हुआ था। माता को चढ़ाए गए चांदी के जेवरात भी गायब थे। उन्होंने मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की तो एक युवक दिखाई दे रहा है। उन्होंने बताया कि दान पात्र में 25-30 हजार रुपये थे और मूर्तियों पर चढ़ाए चांदी के जेवरात की कीमत लगभग 30-40 हजार है। जांच अधिकारी एएसआई भूपेंद्र सिंह ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।

23जेएनडी08-मंदिर में चोरी करते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ चोर। सीसीटीवी फुटेज

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें