फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सड़क चौड़ीकरण के लिए पेड़ों की कटाई का रास्ता साफ

Wed, 11 Mar 2026 12:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
11जेएनडी15: जींद सफीदों मार्ग पर पीडब्लयूडी द्वारा शुरू किया गया सड़क चौड़ीकरण का काम। संवाद
विज्ञापन
जींद। जींद-सफीदों मार्ग के चौड़ीकरण की परियोजना अब रफ्तार पकड़ने जा रही है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने वन विभाग को करीब छह करोड़ रुपये जमा कर दिया है। इसके बाद अब पेड़ों की कटाई शुरू होगी।
विज्ञापन

जींद से सफीदों तक जाने वाली सड़क को सात मीटर से बढ़ाकर 10 मीटर चौड़ा किया जाएगा। परियोजना पर लगभग 170 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इस सड़क के दोनों ओर सैकड़ों पेड़ खड़े हैं जो चौड़ीकरण में बाधा बन रहे थे। नियमों के तहत पेड़ काटने से पहले वन विभाग को क्षतिपूर्ति राशि जमा करानी होती है। इसी प्रक्रिया के तहत पीडब्ल्यूडी ने वन विभाग को करीब छह करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया है।
सड़क चौड़ीकरण परियोजना के तहत करीब 9500 पेड़ों की कटाई की जाएगी। इन पेड़ों के बदले वन विभाग दूसरे स्थानों पर पौधरोपण करेगा, ताकि पर्यावरण संतुलन बना रहे। इसके लिए पीडब्ल्यूडी ने करीब 37 एकड़ 5 कनाल जमीन वन विभाग के नाम करवाई है जहां नए पौधे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


पीडब्ल्यूडी ने पैचवर्क शुरू किया
सड़क चौड़ी होने से सफीदों, जींद और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को यातायात में सहूलियत होगी। दुर्घटना की आशंका भी कम होगी। पिछले दो महीने से गड्ढे गहरे होने व पैचवर्क नहीं करवाने के कारण रात में हादसों का ज्यादा डर रहता था। इससे राहत मिलेगी। इस मार्ग से रोजाना 10 से 15 हजार वाहन गुजरते हैं। फिलहाल सड़क की हालत खराब हो चुकी है। पीडब्ल्यूडी ने मंगलवार को ही इन पर भी पैचवर्क शुरू किया है ताकि जब तक सड़क का निर्माण नहीं होता वाहन चालकों को परेशानी न आए।
सड़के के चौड़ीकरण का काम शुरू किया था लेकिन पेड़ बाधा बन गए। अब इसी माह पेड़ों की कटाई होगी। इसके बाद चौड़ीकरण शुरू किया जाएगा।-राजकुमार नैन, एक्सईन पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें