फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: चार साल से फरार डोडापोस्त सप्लायर सीआईए के हत्थे चढ़ा

विज्ञापन
फोटो 2 नरवाना। सीआईए पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। स्रोत पुलिस।
विज्ञापन
नरवाना। वर्ष 2022 में 72 किलोग्राम डोडापोस्त बरामदगी के चर्चित मामले में फरार चल रहे मुख्य सप्लायर धर्मबीर उर्फ धर्मी निवासी गांव कर्मगढ़ को सीआईए स्टाफ ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पिछले करीब चार वर्षों से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था।
विज्ञापन

सीआईए प्रभारी सुखदेव सिंह ने बताया कि 20 अगस्त 2022 को सीआईए स्टाफ की टीम ने तत्कालीन एएसआई अवतार सिंह के नेतृत्व में गांव फुलियां खुर्द में छापेमारी कर गुरमेल उर्फ मेली निवासी मोहलखेड़ा और बलराम उर्फ बल्लू निवासी फुलियां खुर्द को 72 किलोग्राम डोडापोस्त सहित गिरफ्तार किया था।
जांच में सामने आया कि बरामद डोडापोस्त की सप्लाई धर्मबीर उर्फ धर्मी ने की थी। मामले का खुलासा होने के बाद वह फरार हो गया था। पुलिस लगातार उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी, लेकिन वह हर बार गिरफ्तारी से बच निकलता था।
विज्ञापन

बुधवार को सीआईए टीम ने एसआई रोशन लाल के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। अब पुलिस उससे पूछताछ कर नशा तस्करी के नेटवर्क, अन्य सहयोगियों और डोडापोस्त की सप्लाई चेन के बारे में जानकारी जुटा रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें