फोटो 01जेएनडी05-कार्यशाला के समापन पर पहुंचे मुख्यातिथि और अन्य। स्रोत संगठन
- फोटो : टूंडला ब्लॉक कार्यालय में जांच को पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम। स्रोतः विभाग
जींद। हरियाणा कला परिषद और संगम म्यूजिक डांस एकेडमी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित संगीत और नृत्य कार्यशाला का समापन हो गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में नवीन कुमार दहिया ने शिरकत की। यह कार्यशाला संगम म्यूजिक डांस एकेडमी में आयोजित की गई थी। इसमें 30 प्रतिभागियों ने संगीत और नृत्य के गुर सीखे। कार्यशाला के निर्देशक महाबीर सिंह रहे। महेश कुमार नृत्य सहयोगी और जगदीश चंद्र हारमोनियम सहयोगी रहे। कार्यशाला के समापन पर प्रसिद्ध रंगकर्मी डॉ. हनीफ भट्टी ने बताया कि सभी कलाएं मनुष्य के जीवन को सुगम, सरल, मनोरंजक और आनंददायक बनाती हैं और समाज में जागरूकता पैदा करती हैं। नवीन कुमार दहिया ने बताया कि कलाएं मनुष्य के अवचेतन मन को आलोकित करती हैं और उसे भीतर से सुंदर बनाती हैं। सभी कला प्रशिक्षकों ने संगीत और नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। इस अवसर पर किरण गिल और रमेश सैनी भी मौजूद रहे। संवाद